करीना कपूर जुड़ीं कुछ दिलचस्प जानकारियां,Kareena Kapoor Interesting Info
✔अपनी दमदार अभिनय के लिए मशहूर बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। लव अफेयर हो या शादी या फिर मां बनना, अपने जीवन के हर मौके पर करीना ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद उन्होंने 'अशोका', 'चमेली', 'कभी खुशी कभी गम', 'देव', 'ओमकारा', 'डॉन', '3 इडियट्स', 'बॉडीगार्ड', 'तलाश', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में की हैं। उन्हें 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है।आज करीना के जन्मदिन के मौके पर हम लाए हैं उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प जानकारियां
✔ करीना का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में कपूर खानदान में हुआ था। वह अभिनेता रणधीर कपूर और बबिता की छोटी बेटी हैं। करीना की मां जब गर्भवती थीं तब अन्ना करेनीना नामक किताब पढ़ रही थी और उससे ही करीना का नाम लिया गया है। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते हैं।
✔ करीना ने जमनाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई और वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज, विलेपार्ले, मुंबई से कॉमर्स की दो साल की पढ़ाई की। और फिर हावर्ड विश्वविद्यालय से माइक्रो कम्प्यूटर्स का कोर्स किया।
✔ कहा जाता है रिफ्यूजी से पहले उन्हें कहो ना प्यार है का भी ऑफर मिला था, लेकिन कुछ शूटिंग के बाद करीना ने काम करने से मना कर दिया था। फिल्म 'चमेली' और 'जब वी मेट' उनके करियर के टर्निंग प्वाइंट रहे।
✔ फिल्मी दुनिया के मशहूर कपूर खानदान में परंपरा रही है कि इस खानदान की बेटियों ने फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन रणधीर की पत्नी यानी बबिता ने अपनी बेटियों को फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और इसके लिए पति से अलगाव तक की नौबत आई।
✔ करीना कपूर और शाहिद कपूर का रोमांस लंबे समय तक चर्चा में रहा। शाहिद के कहने पर करीना शाकाहारी हो गई थीं। बाद में दोनों अलग हो गए और टशन की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना नजदीक आएं। बाद में करीना ने सैफ अली खान से ही शादी की और पटौदी खानदान की बेगम बन गईं।
✔ करीना कपूर अपनी जिद की पक्की हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म में काम करने से केवल इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि करण उन्हें मुंहमांगी रकम नहीं मिली।
✔ बॉलीवुड में जीरो फिगर का चलन शुरू करने वाली करीना कपूर अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान देती हैं, इसके लिए उन्होंने एक पर्सनल डायटीशियन भी रख रखा है।
✔ करीना न केवल फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट को तरजीह देती हैं बल्कि डाइटिंग के नाम पर भूखा रहने का भी विरोध करती हैं। उन्हें इटैलियन डिश बहुत पसंद हैं।
✔ करीना कपूर फिटनेस के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करती हैं। करीना को हॉर्स राइडिंग और कुकिंग पसंद है। नरगिस और मीना कुमारी से करीना बेहद प्रभावित हैं और उन्हीं की तरह यादगार भूमिकाएं करना चाहती हैं।
✔करीना को लग्जीरियस गाड़ियों का भी काफी शौक है। मर्सिडीज से लेकर रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू तक करीना के पास कई महंगी कारें हैं। करीना हैंडबैग्स और सनग्लासेज की भी काफी शौकीन हैं और हर मौके पर वे अलग-अलग चश्मों में नजर आती हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें