करीना कपूर जुड़ीं कुछ दिलचस्प जानकारियां,Kareena Kapoor Interesting Info
✔अपनी दमदार अभिनय के लिए मशहूर बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। लव अफेयर हो या शादी या फिर मां बनना, अपने जीवन के हर मौके पर करीना ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद उन्होंने 'अशोका', 'चमेली', 'कभी खुशी कभी गम', 'देव', 'ओमकारा', 'डॉन', '3 इडियट्स', 'बॉडीगार्ड', 'तलाश', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में की हैं। उन्हें 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है।आज करीना के जन्मदिन के मौके पर हम लाए हैं उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प जानकारियां ✔ करीना का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में कपूर खानदान में हुआ था। वह अभिनेता रणधीर कपूर और बबिता की छोटी बेटी हैं। करीना की मां जब गर्भवती थीं तब अन्ना करेनीना नामक किताब पढ़ रही थी और उससे ही करीना का नाम लिया गया है। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते हैं। ...